फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की धारदार हथियार से हत्या

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की रंजिश के चलते शुक्रवार रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमली निवासी सूरजभान पुत्र भीम सिंह (45) अपने नौकर तुलाराम के साथ बीती रात ट्यूबवेल पर सोया हुआ था। रात में करीब तीन बजे हमलावर आए और सूरजभान के सिर पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बकौल नौकर जब सूरजभान ने शोर मचाया, तो उसकी आंख खुली, लेकिन हमलावरों ने थप्पड़ मारकर कहा कि चुपचाप सो जा। थोड़ी देर में सब कुछ खत्म हो गया। डरा सहमा शोर मचाता हुआ गांव की तरफ भागा। जिस पर ग्रामीण और परिजन घटना स्थल की तरफ दौड़े। मौत से परिजनाें में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी शकील अहमद और सीओ सर्वानंद यादव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली निरीक्षक आरएस धामा ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर शिवकिशोर उर्फ शिवकुमार, अशोक कुमार पुत्र हेतराम व अहरौला तेजवन निवासी एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें