गुरुवार को उत्तराखंड की राजनीति में आए एेतिहासिक फैसले के बाद शुक्रवार को अंबिका सोनी राजधानी देहरादून पहुंची।
यहां उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट हमारा हक था, जिसे केंद्र सरकार ने छीन लिया था। हाईकोर्ट के फैसले ये हरीश रावत सरकार को उनका हक वापस मिला है। 29 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत की जीत होगी और भाजपा के षड़यंत्र की पोल खुल जाएगी।
अंबिका सोनी शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे देहरादून पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। उन्होंने हरीश रावत सहित अन्य कांग्रेस विधायकों संग बैठक की।