फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: योग प्रतियोगिता में कृतिका, चित्रकला में चहल प्रथम

विज्ञापन
हवालबाग के कटारमल गांव में योग प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाग करते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोसी की ओर से कटारमल गांव में योग और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित योग प्रतियोगिता में कृतिका आर्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। साक्षी ने दूसरा स्थान, कृतिका बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया गया। चित्रकला में चहल बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। विनीता ने दूसरा स्थान, शिवानी आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. अनुपमा त्यागी ने कहा कि योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर उपाय है। यहां बलबीर सिंह, पवन कुमार जोशी, पूजा रावत, ममता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें