द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। युवक मंगल दल भंडरगांव की ओर गोपाल बाबू स्टेडियम बग्वालीपोखर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शिव शक्ति ने जीता। उसने यंग स्टार को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
पहले बल्लेबाजी कर शिव शक्ति ने निर्धारित 15 ओवर में 149 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी यंग स्टार की पूरी टीम 132 रन पर ढेर हो गई। अमन भंडारी को मैन ऑफ द मैच और मनोज बिष्ट को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इससे पहले मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मदन बिष्ट ने किया। विधायक ने विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। देवेंद्र सिंह भंडारी और कमल बिष्ट निर्णायक रहे।