अल्मोड़ा। जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। इस दौरान 99 लंबित वादों और बैंक, बीएसएनएल से संबंधित 99 प्री लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। सभी मामलों के सुलह समझौते की राशि 15671712 रुपये रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने बताया कि शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज सीनियर डिविजन अल्मोड़ा के साथ ही सिविल जज जूनियर डिवीजन रानीखेत और द्वाराहाट की अदालत में एनआई एक्ट और फौजदारी के 99 मामलों का निस्तारण किया, इनकी सुलह समझौते की राशि 4493974 रही। वहीं, इन अदालतों में प्री लिटिगेसी के 98 मामलों का निस्तरण हुआ, इनकी सुलह समझौते की राशि 11177738 रुपये रही। संवाद