फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 600 मीटर दौड़ में विजय और अंजलि ने पाया पहला स्थान

Wed, 11 Sep 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड धौलादेवी की गुरुड़ाबांज खेल मैदान में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गोविंद नैनवाल, बालिका वर्ग में प्राची प्रथम रहीं।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कमल सिंह, बालिका वर्ग में भावना, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कमल, बालिका वर्ग में भावना प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अजय, बालिका वर्ग में प्राची, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंशुल, बालिका वर्ग में प्राची, 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विजय, बालिका वर्ग में प्राची, 600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विजय, बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम रही।
कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में संकुल भनोली, बालिका वर्ग में चौनडूंगरी प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग और बालिका वर्ग में संकुल धौलादेवी प्रथम रहा। लंबी कूद प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में हिमांशु कुमार, बालिका वर्ग में भावना, लंबी कूद प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में विजय कुमार, बालिका वर्ग में चांदनी प्रथम रहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह मेहरा के अलावा डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल ने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे। वहां पर बीईओ प्रेमा बिष्ट, दिनेश आर्या, हेम भट्ट , कमलेश पांडे, गिरिजा भूषण जोशी, हरीश पांडे, सीआरसी समन्वयक चंद्रशेखर नेगी, राजेंद्र बिष्ट, त्रिभुवन चौधरी, खड़क सिंह, दीपक कुमार, खेल समन्वयक हरी सिंह बिष्ट, जवाहर सिंह, नीरज पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें