फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसों बाद भी नहीं बना नगर में आडिटोरियम

Tue, 31 May 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में लंबे समय बाद भी आडिटोरियम और टाउन हॉल नहीं बन सके हैं। इससे सांस्कृतिक गतिविधियां और  सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने में दिक्कतें आती हैं। कामचलाऊ व्यवस्था के तहत सरकारी स्कूलों और कार्यालयों के मीटिंग हॉल में कार्यक्रम आयोजित करने पड़ते हैं। रंगकर्मियों का कहना है कि सरकार को जल्द शहर में आडिटोरियम बनाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मार्च 2006 में टाउन हॉल के लिए 2.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। सरकार ने पालिका परिषद को 24 लाख टोकन मनी भी जारी कर दी थी, लेकिन चयनित भूमि पंचधारा में टाउन हॉल का निर्माण आज तक नहीं हो सका है। वहीं पिछले साल राज्य सरकार ने अल्मोड़ा में आडिटोरियम भी स्वीकृत किया था, भूमि चयन नहीं होने से आडिटोरियम का मामला भी लटका हुआ है। ऐसी स्थिति में सांस्कृतिक दलों, विभिन्न संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने में काफी दिक्कतें आती हैं और होटलों, स्कूलों के सभागार में कार्यक्रम आयोजित करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें