मौलेखाल (अल्मोड़ा)। 25 मई को मछोड़ चौरी घट्टी के समीप हुई जीएमओयू बस दुघर्टना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी और सल्ट के एसडीएम नारायण सिंह नबियाल ने बताया कि वाहन दुर्घटना के संबंध में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति आगामी 20 जून तक उनके कार्यालय में मौखिक अथवा लिखित में सूचना दे सकता है।
उल्लेखनीय है कि जीएमओयू की बस संख्या (यूके 04-पीए-0192) 25 मई सुबह मासी से रामनगर जा रही थी। बस में कुल 23 लोग सवार थे। बस जैसे ही मछोड़ चौरी घट्टी पहुंची वहां तीव्र मोड़ से 300 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 14 घायल हुए थे। यह हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए थे।