फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका यशोदा का चयन सिविल सर्विस राष्ट्रीय मीट के लिए

विज्ञापन
शिक्षिका यशोदा - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकास खंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ा कोठार की अध्यापिका यशोदा कांडपाल का सिविल सर्विस मीट 2022 राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। यशोदा कांडपाल का ओपन ऊंची कूद में चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता के लिए पहले जिला फिर राज्य स्तर पर ट्रायल हुआ था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 28 मार्च से 30 मार्च तक गुरुग्राम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व यशोदा ने आल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर बाधा दौड़, ट्रिपल जंप और ऊंची कूद में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। चार दिनों तक चली आल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में हुआ था। जिसमें शिक्षिका यशोदा ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। इधर, सिविल सर्विस मीट 2022 के राष्ट्रीय स्तर चयन पर खेल प्रेमियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें