चौखुटिया के नौगांव, अखोड़िया में प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बंदर, सुअर के उत्पात ने काश्तकारों को रुलाकर रख दिया है। जंगली जानवरों और लावारिस पशुओं द्वारा गढेरी के खेतों को नुकसान पहुंचाए जाने से दुखी ग्राम पंचायत नौगांव-अखोड़िया सहित विभिन्न गावों की महिलाओं ने नौगांव-अखोडिय़ा में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
महिलाओं का कहना था कि जानवरों के उत्पात से आए दिन उनकी साग, सब्जियां और अन्य फसल बर्बाद हो रही है। महिलाओं ने लावारिस गायों, बंदरों और सुअरों से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में जसुली, नीमा, हेमा दुर्गापाल, बीना कमला, जानकी, दीपा, शांति, गंगा, पार्वती, बीना, हेमा सुयाल, बसंती और नंदी आदि शामिल थीं।