फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनियाद्योली से उठी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण की गूंज

विज्ञापन
गनियाद्योली में रैली निकालते सिटी मांटेसरी के बच्चे। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अमर उजाला अपराजिता 100 मीलियन स्माइल्स के तहत यहां गनियाद्योली कस्बे में जैक एंड जिल सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों की जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे ने किया।
विज्ञापन

रैली का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे ने बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया। कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बेटियों को हर संभव आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। अभिभावकों को भी इसके लिए जागरूक होना होगा। इसके बाद बच्चों ने विद्यालय परिसर से पूरे गनियाद्योली क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया और अधिक से अधिक से संख्या में पौधरोपण करने पर जोर दिया। कहा कि पौधरोपण के माध्यम से तेजी से सूख रहे नौले धारे रिचार्ज होंगे। बच्चों ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली। रैली में विद्यालय के तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-08 आरकेटी 01:2पी: रैली निकालते बच्चे, 03पी: अमित पांडे, 04पी: विनोद खुल्बे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें