फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि रोकने को महिला और युवक मंगल दलों की टीम बनेगी 

विज्ञापन
वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में ग्रामीणों को जागरूक करते वनाधिकारी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भूमि संरक्षण वन प्रभाग ताड़ीखेत की ओर से टानी, सरपटा सहित कई गांवों में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठियां हुईं। घटनाएं रोकने के लिए महिला और युवक मंगल दलों की टीम बनाने पर सहमति बनी। ग्रामीणों से वनों को आग के हवाले करने वाले शरारती तत्वों की सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि 15 फरवरी से वनाग्नि सीजन शुरू हो जाता है। हर साल इन घटनाओं में अमूल्य वन संपदा राख हो जाती है। आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस बार वन विभाग ने गांव-गांव में गोष्ठियों का आयोजन किया है। गंगोड़ा, सिमलधार, टानी, सरपटा, अदबोड़ा, गंगोड़ा, थौली आदि क्षेत्रों में आयोजित गोष्ठियों में वन पंचायत सरपंच संगठन के प्रदेश प्रवक्ता भूपाल भंडारी, वन क्षेत्राधिकारी चंद्र शेखर जोशी ने ग्रामीणों को वनाग्नि के दुष्परिणाम बताए।

कहा कि ग्रामीण खेतों में अलाव जलाकर उसे बुझाए बगैर लौट जाते हैं, इससे वनों में आग लग जाती है। अधिकांश घटनाएं मानव जनित होती है। ग्रामीणों को जागरूक होकर वनों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि विभाग की तरफ से ग्रामीणों को उपकरण और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सरपंचों और ग्रामीणों ने तमाम सुझाव भी रखे। इस दौरान सरपंच त्रिलोक सिंह, बचे सिंह, विशन सिंह, बीना देवी, राधा देवी, जानकी देवी, गिरीश पंत, बालादत्त, दिनेश पंत, मनमोहन सिंह, गोविंद सिंह जीना, विनोद जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें