फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के अंतर्गत पोखरी गांव निवासी एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद जहर खाकर जान दे दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के बाद धौलादेवी के पोखरी गांव निवासी महिला पूजा (28) पत्नी दिनेश ने रविवार को जहर खा लिया। जिससे महिला की तबियत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां इंमरजेंसी में उपचार कर महिला को भर्ती किया गया लेकिन कुछ घंटे बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन शाम को उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति लखनऊ के एक होटल में काम करता था। लॉकडाउन से पहले ही वह घर आ चुका था। उसके बाद से वह घर पर ही था। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटी ओर एक छोटा बेटा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और शव का पंचनामा किया जा रहा है। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें