फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी के सीजन में 60 मिमी के स्थान पर हुई मात्र पांच मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रबी के सीजन में बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। रबी के सीजन में अब तक 60 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन जिले में मात्र पांच मिमी ही बारिश हुई है। इससे गेहूं का जमाव जहां दस फीसदी तक प्रभावित हुआ है वहीं फसलों के बढ़वार पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

रबी के सीजन में जिले में खेती का रकबा पचास हजार हेक्टेयर है। जिसमें से 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों ने गेहूं की फसल बोई है। इसके अलावा दस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों, तोरिया, मसूर, मटर समेत अन्य फसलें बोई गई हैं। जिसमें से करीब 80 फीसदी कृषि भूमि असंचित है।
इन इलाकों के काश्तकार बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। रबी के सीजन में अच्छी फसलों के उत्पादन के लिए अब तक 60 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन मात्र पांच मिमी ही बारिश हुई है। बारिश नहीं होने से फसलों के जमाव पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से गेहूं समेत अन्य फसलों का करीब 10 फीसदी जमाव प्रभावित हुआ है। फसलों को शीघ्र बारिश की जरुरत है। यदि इस माह के अंत तक बारिश नहीं हुई तो इसका असर फसलों के उत्पादन पर भी पड़ने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें