फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिला ने पड़ोसी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Thu, 23 Apr 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र के मजखाली स्थित एक्साल्टर हिमालय व्यू आवासीय परिसर में एक महिला ने अपने ही परिसर के निवासी पर अभद्रता और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन



पूर्व आर्मी अफसर दिवंगत कर्नल वीएस रामराजू की पत्नी श्यामा चटर्जी ने आरोप लगाया है कि परिसर के निवासी राघव मित्तल द्वारा उन्हें लगातार व्हाट्सएप ग्रुप संदेशों के माध्यम से और व्यक्तिगत रूप से अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और झूठे आरोप भी लगाए गए हैं।



पीड़िता ने बताया कि उनके पास इन संदेशों के पर्याप्त प्रमाण सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। श्यामा चटर्जी ने आरोप लगाया कि हाल ही में परिसर में टहलने के दौरान भी संबंधित व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। लगातार हो रही इन घटनाओं से वह मानसिक रूप से परेशान हैं और स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन




-
कोट मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन




भुवन जोशी, कोतवाल रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें