फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भाजपा का विपक्ष पर प्रहार, महिला अधिकारों से विश्वासघात का आरोप

Thu, 23 Apr 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजपा ने संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
विज्ञापन




और डीएमके पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने तथा देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।



मेयर अजय वर्मा ने बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक संकल्प है। इस अवसर को टालना न केवल राजनीतिक भूल होगी, बल्कि सामाजिक और लोकतांत्रिक प्रगति को भी बाधित करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने रचनात्मक सहयोग देने के बजाय महिला-विरोधी मानसिकता का परिचय दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल वर्षों से महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व से वंचित करते रहे हैं जो हालिया बहस में एक बार फिर उजागर हुआ।



भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने दशकों तक तकनीकी बहानों, समितियों और लंबी प्रक्रियाओं के जरिए महिला आरक्षण को टालने का काम किया। पार्टी का दावा है कि पंचायत स्तर पर आरक्षण देना आसान समझा गया, लेकिन संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों को जानबूझकर लंबित रखा गया। वहां किरण पंत, विनीत बिष्ट, कमला तिवारी, प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, मनीष जोशी, देवेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें