फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए एकजुट होकर किया जाएगा संघर्ष

Wed, 03 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भनोली क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने काफलीखान, चलनीछीना, गुणादित्य, कसेड़मन्या, चगेठी, भनोली, दशौला, डुंगरा आदि क्षेत्रों में संपर्क किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की कुनीतियों के चलते क्षेत्र का विकास पिछड़ गया है।  जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू बिष्ट ने आरोप लगाया कि राज्य के जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं को प्रदेश के विकास की नहीं बल्कि अपनी कुर्सी बचाने और चहेतों को लाभ पहुंचाने की अधिक चिंता है। भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता के सम्मुख रखी और लाभ उठाने की अपील की। 
विज्ञापन


भ्रमण में उनके साथ बीडीसी सदस्य दुर्गा पालीवाल, प्रकाश चौहान, पूर्व प्रधान गणेश बिष्ट, गोपाल राम, गदीश पांडे, त्रिलोक बिष्ट, नारायण सिंह, प्रताप सिंह, भानु बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें