फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर में ओलावृष्टि से फलों को नुकसान, किसान मायूस

Wed, 24 May 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। मंगलवार रात जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं सोमेश्वर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फलों और बागवानी को खासा नुकसान पहुंचा है जिससे किसान मायूस हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के साथ ही सोमेश्वर, जागेश्वर, ताकुला, सल्ट, मासी सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार देर रात झमाझम बारिश हुई। जिला मुख्यालय में चार, सोमेश्वर में 12 और ताकुला में 13 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री था जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।

वहीं सोमेश्वर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फलों और बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलों से आड़ू, खुमानी, पुलम, नाशपाती, सेब के फूल गिर गए और लौकी, कद्दू, बैंगन, शिमला मिर्च सहित अन्य पौधों को नुकसान पहुंचा है जिससे किसान मायूस हैं। जिला उद्यान अधिकारी सतीष शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करता है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बारिश से बुझी जंगलों की आग, वन विभाग को राहत
अल्मोड़ा। मंगलवार को हुई बारिश वन विभाग के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश से पहले जिले के जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही थीं। बारिश से जंगलों की आग बुझ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें