देवीढुंगा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को ठीक करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत नगर की पेयजल व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ सकी है, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भारी बर्फबारी के बाद से रानीखेत नगर में पेयजल संकट बना हुआ है। रानीखेत में पानी की आपूर्ति देवीढुंगा पेयजल योजना से होती है। वहां भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है। ठंडा इलाका होने के कारण् बर्फ अभी तक नहीं पिघली है, जिस कारण बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। नलों में पानी नहीं आने के कारण लोग परेशान होकर रह गए हैं। भारी बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर बिजली की लाइनों के ऊपर विशालकाय वृक्ष गिर गए हैं। जिस कारण पंपिंग नहीं हो पा रही है। नगर को पेयजल उपलब्ध कराने वाली छावनी परिषद की देवीढुंगा पंपिंग योजना को विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइनों में भी कई पेड़ गिरने से पंप हाउस तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली की सप्लाई बाधित होने से पंपिंग नहीं हो पा रही है। रानीखेत नगर में पानी की सप्लाई ठप हो गई। नलों में पानी नहीं आ पा रहा है। लोगों को पानी के इंतजाम के लिए दूर दराज के स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
-देवीढुंगा क्षेत्र में बिजली सप्लाई मंगलवार को ठीक कर दिया गया है। पंपिंग के लिए कुछ समय जरूर लगेगा, लेकिन लोगों को बुधवार की सुबह से पानी उपलब्ध हो जाएगा। वहां विद्युत व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है।-सौरभ जोशी, एसडीओ, यूपीसीएल रानीखेत।