फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीपीकेएएस ने राजभवन में पावर प्वाइंट से बताई संस्थान की गतिविधि, उपलब्धियां

विज्ञापन
राज्यपाल को वीएल स्याही हल का प्रतीक चिन्ह भेंट करते वीपीकेएएस संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकां? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन कार्यालय देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने संस्थान की गतिविधियों, उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया और पावर प्वाइंट की प्रस्तुति दी। राज्यपाल ने संस्थान के शोध कार्यों को पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। साथ ही संस्थान द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहे शोध कार्यों की प्रशंसा और सराहना की। संस्थान की ओर से राज्यपाल को वीएल स्याही हल का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। वहां पर फसल उत्पादन प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष डॉ. जेके बिष्ट भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें