फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हर घर जल योजना से नहीं टपक रहा पानी, नौले धारों की लगा रहे दौड़

Mon, 15 Dec 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी लेकिन ग्राम पंचायत नैल में सिर्फ कागजों में ही पूरी हुई। योजना में पानी आपूर्ति न होने से 800 से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन


स्याल्दे विकासखंड के अंतर्गत जैराल के पास ठुल गधेरे से ग्राम पंचायत नैल और उसके तोक के लिए हर घर जल योजना बनाई गई। योजना का ग्रामीणों को लाभ मिलने की उम्मीद थी लेकिन योजना में पानी आपूर्ति ठप है। नैल समेत उसके तोक झगडु खत्ता, मल्ला दुदोड़ी, नौगांव, तिमल ढय्या की करीब 800 की आबादी के हलक सूखे हैं। ठंड के दिनों में ग्रामीण एक से दो तीन किमी दूर जल स्रोतों और नौलों से पानी ढो रहे हैं। परिवार के सदस्यों का अधिकतर समय पानी के इंतजाम में बीत रहा है। नौगांव के प्रधान चंदन सिंह रावत ने बताया कि पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को जल संस्थान और निगम के जिम्मेदार भटका रहे हैं। पानी न आने की शिकायत करने पर विभाग एक दूसरे के पास जाने को कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें