फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसारदेवी क्षेत्र में तीन दिन से नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
ताड़ीखेत में पानी भरती महिला।संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कसारदेवी क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है सप्लाई न होने से उनके घरों में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। सप्लाई न होने का कारण पेयजल लाइन में खराबी आना है जिसे जल संस्थान ठीक नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

कसारदेवी क्षेत्र में कसारदेवी से सत्यानारायण मंदिर तक करीब 20 परिवार रहते हैं। यहां लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए पेयजल लाइन है लेकिन लाइन कुछ समय से खराब पड़ी है जिस कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिन से पेयजल की समस्या बनी है जिससे घर के काम प्रभावित हो रहे हैं। पानी की व्यवस्था के लिए लोगों को निजी टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं। एक टैंकर मंगाने पर उन्हें 1500 रुपये देने पड़ते हैं। जो लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है। कुछ लोग निजी टैंकर मंगाने के लिए सक्षम नहीं हैं। ऐसे में उन लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। यहां जल स्रोतों भी अधिक दूर होने के कारण लोगों को वहां से पानी ढोने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें