फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही से नहीं हो पा रही है पंपिंग, पेयजल आपूर्ति चरमराई

विज्ञापन
गांधीनगर में पानी भरती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण के लिए बनी एकल पंपिंग योजना से पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस वजह से लोग काफी परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी में बनी एकल पंपिंग योजना से नगर पंचायत भिकियासैंण में पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन गांधीनगर तथा तहसील वार्ड के कुछ हिस्सों में पानी की किल्लत बनी हुई है।
लोगों का आरोप है कि वितरण व्यवस्था सही नहीं होने से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि विभागीय देखरेख की कमी है।
यही वजह है कि कई जगह लीकेज है, जिसे ठीक नहीं किया गया है। लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने विभाग से व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें