फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के पास बरामद की सवा लाख से अधिक की स्मैक

विज्ञापन
- पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर का आरोपी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओजी और अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक से 12.06 ग्राम स्मैक बरामद की है। युवक को स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम पुलिस और एसओजी ने करबला के पास बेस तिराहे की ओर एक युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी निवासी कमल सिंह लटवाल (19) के पास पुलिस को 12.06 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। स्मैक और तराजू के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओजी प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि आरोपी कमल हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था, वह स्मैक अन्य युवाओं को बेचने की फिराक में था। स्मैक की कीमत लगभग एक लाख 26 हजार रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। टीम में एसओजी के एसआई नीरज भाकुनी, एसआई ओमप्रकाश नेगी, कांस्टेबल विजय आगरी, दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें