फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में कई स्थानों पर पेयजल किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
अल्मोड़ा में स्रोत का पानी भरते लोग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्मी के दिनों में नगर के कुछ स्थानों पर पेयजल किल्लत बनी है। जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नौलों से पानी लाकर किसी तरह काम चला रहे हैं। यहां भी लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

नगर के थपलिया, पपरसली, शैल, एनटीडी, दुगालखोला आदि इलाकों में पेयजल की किल्लत बनी है। थपलिया के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है, इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इस इस संबंध में कई बार कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शैल में भी पेयजल किल्लत बनी है। शैल के लोगों ने बताया कि पानी में फोर्स बहुत कम है। जिस कारण मुश्किल से 15-20 मिनट ही पानी आ पाता है। जिस वजह से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग स्थानीय नौलों से पानी ढो रहे हैं। कई बार नौलों में भी लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पानी का बिल जमा करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है जबकि गर्मी के दिनों में पानी की ही अधिक जरूरत होती है।
मोहल्ले के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पानी के लिए नौलों के चक्कर काटने पड़ते है। जिससे समय बर्बाद होने के साथ ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रवेश, थपलिया
पानी नहीं आने पर कंट्रोल रूम और विभागीय अधिकारियों से शिकायत करते हैं लेकिन इसके बाद भी पानी नहीं मिल पाता है। लंबे समय से किल्लत होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत दूर की जाए।
विज्ञापन

योगेश बोरा, थपलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें