फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के अंतर्गत वंचित घरों में लगे पांच हजार कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जल जीवन मिशन के तहत जून से जिले में कनेक्शन से वंचित पांच हजार परिवारों के घरों को पेयजल कनेक्शन से आच्छादित कर दिया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में जिले के वंचित 22977 परिवारों को पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

पहले हुई सर्वे में जिले में करीब एक लाख परिवारों के पास पेयजल कनेक्शन नहीं हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग हैंडपंप, स्टैंडपोस्टों और प्राकृतिक जल स्रोतों से लोग पानी भरते हैं। कई इलाकों में लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है। खासकर गरमी और बरसात मेें लोगों को पेयजल के गंभीर संकट से जूझना पड़ता है। लोगों को दो से तीन किमी दूर जाकर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ता है। वहीं मवेशियों के लिए भी पानी जुटाने में काफी दिक्कतें होती हैं। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना के तहत 2024 तक प्रत्येक परिवार के घर में पेयजल कनेक्शन लगाया जाना है, ताकि सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। जिले के 11 ब्लॉकों में 880 नई पेयजल योजनाएं बनाने और एक लाख परिवारों को जल संयोजन दिए जाने हैं। सरकार ने हर घर नल योजना के तहत पानी कनेक्शन देने की जिम्मेदारी पेयजल निगम निर्माण शाखा और जल संस्थान को सौंपी है। मिशन के तहत जून से पेयजल कनेक्शन देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। निविदा आमंत्रित कर वंचित घरों में पेयजल कनेक्शन देने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पेयजल निगम निर्माण शाखा के ईई केडी भट्ट ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 20977 परिवारों को पेयजल कनेक्शन से आच्छादित किया जाना है। जिले में करीब पांच हजार परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें