फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी और पुलिस की टीम ने 2.25 किलो चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
लमगड़ा में चरस के साथ गिरफ्तार युवक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने एक युवक के पास से 2.25 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत सवा दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोरनौला क्षेत्र के धौलकड़िया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान लमगड़ा पुलिस और एसओजी टीम को नैनीताल जिले के ग्राम कफरौली निवासी राजू सिंह कठायत (19) पुत्र रघुवीर सिंह के पास से दो किलो 25 ग्राम चरस बरामद हुई। एसआई देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव कफरौली से चरस लाकर हल्द्वानी बेचने ले जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें