फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह में खर्च कर लें जिला योजना का बजट

Tue, 19 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग दिसंबर तक करने के लिए पूर्ण तैयारी करने लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि बजट आवंटन के तुरंत बाद निर्माण कार्यों से जुड़े विभाग टैंडर प्रक्रिया जल्द निस्तारित कर लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला, राज्य योजना, केंद्र पोषित और वाह्य सहायतित योजना की पिछले सालों की अवशेष राशि समय से व्यय करना सुनिश्चित कर लें। खासकर जल निगम, जल संस्थान, शिक्षा, स्वजल, लोनिवि, सिंचाई से जुड़े विभाग इस ओर विशेष ध्यान दें। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि विभाग बचत के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। स्वजल, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान दें। जून माह में जिला योजना से जुड़े सभी विभागों को बजट आवंटित कर दिया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जो भी औपचारिकताएं पूर्ण की जानी हैं। उसे समय से पूर्ण कर लें। सूचना से जिला कार्यालय को भी अवगत करा दें। डीएम ने कहा कि सीएम की घोेषणाओं से संबंधित मामलों में पूर्ण सतर्कता बरतते हुए कार्य करें, ताकि शासन स्तर पर होने वाली समीक्षा में वस्तु स्थिति से अवगत कराया जा सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी डीडी पंत, संख्याधिकारी इला पंत के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें