फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मतदान करण नी छोडुल, आपु सरकार खुद चुनुल’

Thu, 09 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत/द्वाराहाट।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। पीजी कालेज रानीखेत के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चिलियानौला और चौबटिया क्षेत्र में तमाम कार्यक्रमों का संचालन किया। दोनों स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाताओं को अनिवार्य मतदान की शपथ भी दिलवाई गई।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. चंद्र राम ने मतदान का महत्व बताया। इस अवसर पर डा. आशुुतोष त्रिपाठी, डा. रश्मि रौतेला, डा. भारती बहुगुणा, डा. जया नैथानी, डा. रूपा आर्या, डा. प्रीति कुमार, रेखा उनियाल, संतोष कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे। द्वाराहाट में जीजीआईसी की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

नगर भ्रमण कर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। स्वीप एंबेसडर मंजरी जोशी के नेतृत्व में निकली रैली को प्रधानाचार्या तनुजा जोशी, एसएमसी अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कौला, कालीखेत होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। छात्राओं ने मतदान करण नी छोडुल, अपु सरकार खुद चुनुल और सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन


रैली से पहले 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं के बीच वोट हमारा अधिकार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नीरू बजेठा, गीतांजलि उपाध्याय और उमा जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पीटीए अध्यक्ष दिनेश आर्य, माया मेहरा, डा. अमिता प्रकाश आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें