फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजखाली के नैनी में प्रो बालीबाल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
नैनी में वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान मौजूद अतिथि और खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली के नैनी में वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में मजखाली ने मेजबान नैनी की टीम को हराया। जबकि दूसरे मुकाबले में भूमि क्लब ने खनियां की टीम को मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में तमाम टीमें भाग ले रही हैं। नैनी युवा दल और डडगलिया के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में उत्साह है। उद्घाटन करते हुए नैनी के प्रधान प्रमोद अधिकारी ने खिलाड़ियों से पूर्ण मनोयोग के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सैनिक कमल अधिकारी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने से ही युवा शक्ति का विकास होगा।
उद्घाटन मैच नैनी बी और मजखाली के बीच हुआ। मजखाली की टीम ने नैनी की टीम को 2-0 अंकों से हरा दिया। दूसरा मुकाबला खनियां और भूमि क्लब के बीच हुआ। दो सेटों में भूमि क्लब ने खनियों को मात दी। निर्णायक हिमांशु अधिकारी और भूपेंद्र अधिकारी रहे। सौरभ अधिकारी, विशाल अधिकारी, अमित अधिकारी, अर्जुन अधिकारी, योगेश अधिकारी, पुष्कर अधिकारी आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें