फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद हाथी बनकर रह गई हैं रानीखेत में प्रशासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग

विज्ञापन
फरियादियों का इंतजार करते विभागीय अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में हर सोमवार को होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग मजाक बनकर रह गई है। वीसी में न तो फरियादी पहुंच रहे और ना ही सुदरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण। अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे और बाद में लौट गए।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में हर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग होती है और जिलाधिकारी तहसीलों की समस्याओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनते हैं, लेकिन रानीखेत तहसील में सोमवार को वीसी में कोई फरियादी नहीं पहुंच रहा है।
सोमवार को हुई वीसी में फरियादी नहीं पहुंचे, जबकि समस्याओं के निराकरण के लिए विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सरिता शाह और नायब तहसीलदार हेमंत माहरा ने बताया कि कोई भी फरियाद नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें