फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक को सुनाया दुखड़ा

Wed, 06 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधायक मनोज तिवारी ने भैंसियाछाना ब्लाक के नाली गांव में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए सड़क निर्माण के दौरान कटी भूमि का आगणन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


जनता दरबार में ग्रामीणों ने विधायक के सामने सूखा राहत राशि नहीं मिलने, नैनी-सेराघाट मोटर मार्ग कटान से हो रहे क्षति की भरपाई करने, नाली की बंद पड़ी सिंचाई नहर को खुलवाने, प्राथमिक अस्पताल नाली में एलोपैथिक डाक्टर की नियुक्ति करने, जेठानी, उमेर, जिंगल, पिठानी में विद्युतीकरण करने की मांगें रखीं।

विधायक तिवारी ने कहा कि सड़क से वंचित गांवों को शीघ्र सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नैनी-सेराघाट मोटर मार्ग से हो रही क्षति को दूर करने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बंद पड़ी नहर में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए सड़क के दौरान भूमि कटान आदि का आगणन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सेराघाट के पास जैंगन नदी में 90 मीटर लंबे पुल का आगणन तैयार कर भेजने को कहा। इस दौरान उन्होंने तल्ली नाली, मल्ली नाली, ढान आदि गांवों का भ्रमण किया। मल्ली माली में विकास कार्यों के लिए पांच लाख, तल्ली नाली में पांच लाख, ढान में डेढ़ लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला ने तल्ली नाली में स्थल का विकास करने की बात कही।

इस मौके पर एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में वन सलाहकार समिति के अध्यक्ष धरम सिंह मेहरा, पूरन सिंह सुप्याल, करम सिंह बोरा, पूरन दुर्गापाल, प्रधान सरस्वती देवी, हरी राम टम्टा, ज्येष्ठ प्रमुख पार्वती देवी, प्रधान राजन सिंह, पूर्व प्रधान प्रताप राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें