फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता अभियान से लगेगी भ्रष्टाचार पर लगाम: कांडपाल

विज्ञापन
सतर्कता सप्ताह के समापन अवसर पर अतिथियों के साथ प्रतिभागी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी के सीमांत मुख्यालय का सतर्कता जागरूकता एकता दिवस सप्ताह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान तमाम प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां हुईं। मुख्य अतिथि डीआईजी एमएम कांडपाल ने सभी अधिकारियों और कार्मिकों को अखंडता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी से एकजुट होने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का उद्देश्य यही है कि सार्वजनिक जीवन में अखंडता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे, इसी से भ्रष्टाचार रूपी दानव पर भी अंकुश लग सकेगा। साथ ही कर्मचारियों को भी निष्ठा और कर्तव्य का बोध होगा।
भाषण प्रतियोगिता में नफीश अहमद, मनोज बोरा, राम सिंह, निबंध में देवेंद्र प्रताप सिंह, राज कुमार, नफीश अहमद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच किमी दौड़ में अरुण कुमार, बृजेश कुमार, वर्धा पुरुषोत्तम अव्वल रहे। सीमांत के कार्मिकों के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। डीआईजी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । संचालन उप कमांडेंट सत्येंद्र कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी, चंद्रजीत, हितेंद्र पटियाल, संदीप रावल, पीके नाथ के अलावा तमाम अधिकारी, कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें