फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News:...छह माह की गर्भवती है त्रिलोक की पत्नी, खबर सुन बदहवास हुई, रातभर इंतजार किया सुबह आई मौत की खबर

Sat, 20 Jan 2024 05:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में सड़क हादसे में मारे गए चालक विजय सिंह और उसके सहयोगी त्रिलोक राम पिकअप चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। विजय अविवाहित था, जबकि त्रिलोक का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था और उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में मारे गए चालक विजय सिंह और उसके सहयोगी त्रिलोक राम पिकअप चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। विजय अविवाहित था, जबकि त्रिलोक का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था और उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है।

विज्ञापन


मां कमला देवी और छह माह की गर्भवती पत्नी पूजा का वह मेहनत-मजदूरी का पालन-पोषण कर रहा था। तीनों नए मेहमान के आने का खुशी से इंतजार कर रहे थे। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उनकी खुशियों को एक हादसे ने ग्रहण लगा दिया है। 

बृहस्पतिवार सुबह त्रिलोक पत्नी और मां को जल्द घर लौटने की बात कहकर घर से काम पर निकला लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा तो दोनों की चिंता बढ़ गई। दोनों दूसरे दिन सुबह तक उसके घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत की खबर उन्हें मिली। पति की मौत से गर्भवती पत्नी बदहवास है तो मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लंबे समय से एक-दूसरे के सहयोगी रहे चालक विजय और त्रिलोक ने एक साथ ही दुनिया को अलविदा कहा है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Weather Alert: उत्तराखंड में शीतलहर से ठिठुरे लोग, धूप से मिली मामूली राहत; लगातार 23वें दिन भी उड़ान निरस्त

घर से सिर्फ 120 मीटर दूर खड़ी थी मौत
चालक विजय और उसके सहयोगी ने दिनभर काम किया। विजय देर शाम त्रिलोक को घर छोड़ने निकला। त्रिलोक अपने घर को जाने वाले रास्ते पर पहुंच भी गया। घटनास्थल से सिर्फ 120 मीटर दूर उसका घर है लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। 
विज्ञापन


बेटे के सिर पर सेहरा सजाने की हसरत रह गई अधूरी
चालक विजय अविवाहित था और मां शांति देवी और पिता किशन सिंह बेटे के सिर पर सेहरा सजाने की तैयारियों में जुटे थे। दुल्हन की खोजबीन चल रही थी। इसी बीच हुई इस दुर्घटना ने माता-पिता से बेटा छीन लिया। बेटे के सिर पर सेहरा सजाने की हसरत अधूरी रह गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें