फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 48 दिन में साइकिल से चारधाम यात्रा कर चुके हैं यूपी के रोमित, 2650 किमी का किया सफर; ये है लक्ष्य

Sat, 29 Jun 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

यूपी के शामली निवासी रोमित योगी ने 48 दिन में साइकिल से चारधाम की यात्रा पूरी की है। वह 2650 किमी का सफर तय कर सोेमेश्वर पहुंचे।
विज्ञापन
रोमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शामली निवासी रोमित योगी ने 48 दिन में साइकिल से चारधाम की यात्रा पूरी की है। वह 2650 किमी का सफर तय कर सोेमेश्वर पहुंचे। साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी करना उनका लक्ष्य है।

शुक्रवार को रोमित बैजनाथ और कौसानी होते हुए सोमेश्वर के सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। रोमित ने बताया कि वह बीकॉम और बीएड की डिग्री लेने के बाद तीन नौकरियां छोड़ चुके हैं। 24 वर्षीय रोमित ने बताया कि वह बाल ब्रह्मचारी हैं। उन्होंने साइकिल से अपनी यह यात्रा 12 मई को शामली से शुरू की थी। वह गोमुख से गंगाजल लेकर केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर चुके हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Accident: नदी में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत; हल्द्वानी से बड़ीनाग जा रहा था वाहन
विज्ञापन


उत्तराखंड में यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया की यात्रा के दौरान यहां के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। सोमनाथ मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वह कसारदेवी और जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें