फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तेंदुए का खून से लथपथ मिला शव, शरीर पर मिले गहरे घाव; इस खूंखार जानवर ने हमला कर ले ली जान!

Thu, 25 Jan 2024 09:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के कोटेश्वर में खून से लथपथ तेंदुए का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर के कोटेश्वर में तेंदुए का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराया और जलाकर नष्ट कर दिया। वन विभाग ने प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह कोटेश्वर के ग्रामीणों ने गांव के नजदीक खून से लथपथ तेंदुए का शव देखा। वन विभाग के रेंजर केवलानदं पांडे ने बताया कि जिला मुख्यालय के एनटीडी रेस्क्यू सेंटर में शव का पोस्टमार्टम कराया और शव जलाया गया। उन्होंने बताया कि नर तेंदुए की उम्र लगभग पांच साल है। बताया कि तेंदुए के शरीर में गहरे घाव हैं। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष मौत का कारण हो सकता है। असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। वहीं, अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए को मारने वाला अन्य बड़ा तेंदुआ होगा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई तेंदुए घूम रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: रुद्रपुर में बेसन से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर 50 मीटर तक घसीटता चला गया वाहन; जानें चालक का क्या हुआ

 

विज्ञापन

सुअर के साथ संघर्ष की भी जताई जा रही है संभावना
रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में जंगली सुअरों की आबादी भी अच्छी-खासी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिकार के दौरान तेंदुए का जंगली सुअर के साथ संघर्ष हुआ होगा। झुंड के हमले से तेंदुए की मौत हो सकती है।  

घर के आंगन में आया तेंदुआ
अल्मोड़ा नगर से सटे शैल पातालदेवी में शनिवार की तड़के तेंदुआ एक घर के आंगन में धमक गया। इसकी चहलकदमी सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय निवासी राजेंद्र ने बताया कि आए दिन तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच रहा है। इससे खतरा बना हुआ है। इधर, नगर के ढूंगाधारा, मकेडी, चीनाखान, पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली, एनटीडी में भी तेंदुए का आतंक बना हुआ है। वन रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है। प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की जाएगी। उन्होंने लोगों से सुबह औ शाम सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें