फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Cabinet: ...तो इसलिए मिला मौका, बाजी मार गए अजय टम्टा; पीएम मोदी ने मांगे थे उत्तराखंड से पांच कमल

Mon, 10 Jun 2024 10:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा सीट पर हैट्रिक लगाने वाले सांसद अजय टम्टा ने दोबारा केंद्र सरकार में मंत्री बनने में सफलता हासिल की है। केंद्र से लेकर प्रदेश की राजनीति में वह जातीय समीकरणों में फिट बैठे जिसका लाभ उन्हें और प्रदेश को मिला है।
विज्ञापन
अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा सीट पर हैट्रिक लगाने वाले सांसद अजय टम्टा ने दोबारा केंद्र सरकार में मंत्री बनने में सफलता हासिल की है। केंद्र से लेकर प्रदेश की राजनीति में वह जातीय समीकरणों में फिट बैठे जिसका लाभ उन्हें और प्रदेश को मिला है। 

विज्ञापन

उत्तराखंड भाजपा में जातीय समीकरणों के लिहाज से उन्हें अनुसूचित जाति वर्ग का सांसद होने का लाभ मिला है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर पंडित चेहरा और क्षत्रिय चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री पहले से हैं। ऐसे में सारे कयासों को विराम देते हुए पीएम 3.0 में जगह पाने में अजय टम्टा कामयाब हुए। भाजपा ने केंद्र में अजय टम्टा को मंत्रिमंडल में शामिल कर प्रदेश और देश की राजनीति में जातीय समीकरणों को साधने का काम किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ब्राह्मण, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल बनिया तो कल्पना सैनी महिला और ओबीसी समुदाय से हैं। भाजपा के पक्ष में क्लीन स्वीप करने वाले राज्यों की सूची में शामिल उत्तराखंड से अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा को दूसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला है। 

विज्ञापन

ये पढ़ें- Haldwani: मजदूरी करने गए एमए के छात्र की लिंटर के नीचे दबकर मौत, इस आवास को तोड़ने गया था छात्र, ऐसे निकाला शव

17वीं लोकसभा छोड़ दी जाए तो वह 16वीं लोकसभा में मोदी की पहली कैबिनेट में कपड़ा राज्यमंत्री रहे। तीसरे चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाकर दिल्ली पहुंचने वाले अजय पर एनडीए सरकार ने फिर से भरोसा जताते हुए केंद्र में मंत्री बनाकर जातीय समीकरण साधे हैं। अनुसूचित जाति के चेहरे को केंद्र सरकार में मंत्री बनाकर हर वर्ग को प्रतिनिधित्व का मौका भाजपा ने दिया है। संवाद
विज्ञापन


पीएम ने मांगे थे उत्तराखंड से पांच कमल
लोकसभा चुनाव प्रचार में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश आए थे, तो उन्होंने देवभूमि के लोगों से पांच कमल मांगे थे। पांच सीटें जिताकर उत्तराखंड ने पीएम को अपना तोहफा दे दिया, लेकिन अपने दम पर भाजपा की सरकार न बनने और बदली हुई परिस्थितियों में गठबंधन की सरकार गठन की संभावना के बीच उत्तराखंड को पीएम से रिटर्न गिफ्ट मिलने की संभावनाएं फिफ्टी-फिफ्टी थीं, लेकिन टम्टा को मंत्री बनाकर पीएम ने राज्य की मुराद पूरी कर दी।

...इसलिए मिला मौका 
वर्ष    अजय टम्टा जीतें 
2014     95,690 मतों से जीते 
2019    2,32,986 वोटाें से जीत
2024    आरक्षित सीट पर जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार संसद भेजा है वो भी रिकॉर्ड 2,34000 से अधक मतों से। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें