फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में फिर धधके जंगल...आबादी वाले इलाकों तक पहुंची आग, घास के 25 लुट्टे खाक

Thu, 16 May 2024 04:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के स्याल्दे विकासखंड के तल्ला भाकुड़ा में जंगल की आग गोशाला तक पहुंच गई। गोशाला के पास और खेतों में बने 25 सूखी घास के लुट्टे जलकर खाक हो गए। आबादी तक आग पहुंचने से अफरा-तफरी फैल गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा के स्याल्दे विकासखंड के तल्ला भाकुड़ा में जंगल की आग गोशाला तक पहुंच गई। गोशाला के पास और खेतों में बने 25 सूखी घास के लुट्टे जलकर खाक हो गए। आबादी तक आग पहुंचने से अफरा-तफरी फैल गई। लोगों ने किसी तरह मवेशियों को गोशाला से सुरक्षित बाहर निकाला, इससे बड़ी घटना होने से बच गई।

तल्ला भाकुड़ा में बृहस्पतिवार अचानक जंगल में आग लग गई। कुछ देर बाद ही जंगल की आग गांव तक पहुंच गई। गोशाला के पास और खेतों में 25 लुट्टे घास के जलकर खाक हो गए। गोशाला और घरों के नजदीक आग पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और सभी पानी के लिए दौड़ पड़े। कुछ ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए गोशाला से मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: शराब बनाने वाली कंपनी में कर विभाग ने मारा छापा, चार साल से नहीं किया था टैक्स जमा; दस्तावेज जब्त
विज्ञापन


वहीं ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने अपने निजी टैंकर से पानी मंगाकर आग बुझाने में सहयोग दिया। समय पर आग पर काबू पाने से बड़ी घटना होने से बच गई। सूचना के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। वन दारोगा जीत सिंह रावत ने कहा कि गांव के नीचे की तरफ खेतों में झाड़ियां जलाने के लिए किसी ने आग लगाई जो गांव तक पहुंच गई। ऐसे लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें