फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों ने बारिश में भी धरना दिया

Fri, 01 Jul 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
उपनलकर्मियों से मिले एमएलए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने शुक्रवार को बारिश में भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। विधायक मनोज तिवारी ने धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि इस मामले में बीते शाम मुख्यमंत्री से टेलीफोन पर वार्ता हुई।
विज्ञापन


जिसमें सीएम ने उपनल कर्मचारियों से वार्ता के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय के बाद भी उपनल कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो वह आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

संचालन जिला महासंघ के महासचिव कुलदीप सिंह ने किया। धरने परेॅं जिलाध्यक्ष गिरीश चन्याल, कैलाश जोशी, किरन मठपाल, चंद्रा चौहान, शेर सिंह नेगी, अनूप सिंह, पूरन लाल, मनोहर सिंह, नीमा नेगी, नारायण सिंह, सुनील कनवाल, हिमांशु लोहनी, सुमित कुमार आदि बैठे। 
विज्ञापन


बागेश्वर। नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी, निकाले गए कर्मियों की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार पांचवें दिन भी जारी रहा। गुस्साए कर्मियों ने तहसील प्रांगण में धरना, प्रदर्शन किया।  धरनास्थल पर पहुंचकर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कोश्यारी ने अपना समर्थन दिया।

संघ के जिलाध्यक्ष कमल गढ़िया की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग माध्यमों से नियुक्तियां देकर प्रदेश के बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। कर्मचारियों का नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन तेज करना पड़ेगा।

धरना, प्रदर्शन में रमेश गिरि, सुुुुभाष पांडे, देेवेंद्र सिंह, अतुल सिंह, भूूपेंद्र चंद्र, विपिन चंद्र, मनीष शर्मा, सुंदर करायत, दीपक आर्या नीरज सिंह, बलवंत भाकुनी, कैलाश मेहता, विशन तिरुवा, प्रदीप सनवाल, विनोद जोशी, मनोज कुमार, मुन्नी असवाल, हेम तिवारी, दर्शन सिंह, नवीन लाल, योगेश पंत, गौरव कुमार, गोकुलानंद पाठक, कमल गढ़िया, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश राम, सुंदर मेहता आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें