रानीखेत में जुमा अलविदा की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यहां जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान भारी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया। नमाज शाही इमाम कारी इरशाद ने अदा करवाई। इस दौरान क्षेत्र, प्रदेश, देश की खुशहाली की कामना की गई।
अल्मोड़ा। नगर के जामा मजिस्द समेत सिटौली, करबला और कैंट स्थित मजिस्दों में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुल्क की तरक्की, अमन चैन की दुआ की गई। जामा मस्जिद में मुफ्ती जुनेद उल कादरी ने नमाज अदा कराई। सिटौली, करबला, कैंट स्थित मजिस्दों में भी नमाज अदा की गई। जामा मजिस्द में काफी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान यूसुफ तिवारी, अब्दुल खान, मो. जुबेर खान आदि थे।