फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के दो युवकों को 16.32 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिथौरागढ़ जिले के दो युवकों को 16.32 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिथौरागढ़ जिले के दो युवकों को 16.32 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

अल्मोड़ा के कोतवाल जगदीश चंद्र देऊपा और एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला टीम के साथ चेकिंग अभियान पर थे। लोधिया बैरियर से क्वारब की ओर हल्द्वानी रोड पर टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। दोनों की चेकिंग की गई तो महिपाल सिंह निवासी ग्राम नैनोली, गंगोलीहाट पिथौरागढ़ के पास से 8 ग्राम और रोहित कुमार निवासी ग्राम पिल्खी गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ के पास से 8.32 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kolkata Case: पहाड़ से लेकर मैदान तक सड़कों पर उतरे हजारों डॉक्टर, नहीं देखा होगा ऐसा प्रदर्शन; तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल देऊपा ने बताया कि दोनों युवकों हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें