फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लाला और थाना बाजार में दिन में दोपहिया वाहनों पर लगे प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की शनिवार को नगर निगम सभागार में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि नगर के लाला बाजार से थाना बाजार तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। वाहनों की आवाजाही से वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. पीसी जोशी ने कहा कि कोसी नदी में सिल्ट आने से नगर में पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने पिंडरघाटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने पर जोर दिया जिससे कि लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सकी।
उन्होंने कहा कि नगर में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाएं, गर्भवतियों और पर्यटकों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच और महिलाओं के लिए शौचालयों की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा रैमजे इंटर कॉलेज के पास बने पार्क खोला जाए और उसका नाम कुमाऊं के किसी गणमान्य व्यक्ति, शहीद सैनिक के नाम पर रखा जाए। इसके अलावा टम्टा धर्मशाला के शीघ्र संचालन की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल होने के बाद भी वाहन मार्ग में बेतरतीब खड़े रहते हैं। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक में चंद्रशेखर सिराड़ी, गंगा सिंह, एएस कार्की, हेमंत पांडे, रमेश तिवारी, दीवान सिंह, नवीन जोशी, पूरन कांडपाल, हरीश लाल, गणेश सिंह बिष्ट, बीएस भाकुनी, एनडी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें