फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी... तीन डॉक्टर छुट्टी पर, एक की दूसरी जगह ड्यूटी, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में चिकित्सकों की कमी और लचर प्रबंधन के कारण शनिवार को मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के एक डॉक्टर की दूसरी जगह ड्यूटी लगाने और तीन अन्य डॉक्टरों के एक साथ अवकाश (छुट्टी) पर रहने से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। इसका खामियाजा दूर-दराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए पहुंचे करीब 500 मरीजों को भुगतना पड़ा जिन्हें मजबूरी में पांच किलोमीटर दूर बेस अस्पताल और निजी क्लीनिकों के चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी बेस अस्पताल में ड्यूटी पर थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत अवकाश पर जबकि महिला अस्पताल में डॉ. पल्लवी ने मरीजों को देखा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन मपवाल और सर्जन डॉ. अमित सुकोटी अवकाश पर थे। वहीं सर्जन डॉ. धीरज राज ने मरीजों को देखा।

ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को हुई सबसे ज्यादा परेशानी
अस्पताल की ओपीडी में भैंसियाछाना, ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा और धौलादेवी समेत अन्य सुदूर विकासखंडों से सुबह ही मरीज पहुंच गए थे। चर्म रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञ के न होने की जानकारी मिलने पर मरीज परेशान हो गए। बारिश के मौसम में दूर-दराज से आए मरीजों को शहर के एक छोर से दूसरे छोर (पांच किमी दूर बेस अस्पताल) जाने के लिए वाहनों और पैसों की फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


क्या बोले लोग
- मैं त्वचा (स्किन) रोग का उपचार कराने जिला अस्पताल आया था लेकिन पता चला कि डॉक्टर साहब आज कहीं और ड्यूटी पर हैं। इस खराब मौसम में मुझे दोबारा इलाज के लिए बेस अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ। - दुर्गेश जोशी, निवासी अल्मोड़ा
- मेरी आंख में तेज दर्द था जिसके इलाज के लिए मैं जिला अस्पताल आई थी। यहां पता चला कि नेत्र चिकित्सक छुट्टी पर हैं। अब मजबूरी में किसी दूसरे अस्पताल जाना पड़ रहा है। - दीक्षा मेहता, निवासी अल्मोड़ा
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें