फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लों के धरने को पूरे हुए दो हजार दिन

Fri, 24 Apr 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी, पेंशन देने की मांग को लेकर एसएसबी स्वयंसेवक बेमियादी आंदोलन कर रहे हैं। कलक्ट्रेट में जारी धरने को शुक्रवार को दो हजार दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर गुरिल्लों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश, केंद्र सरकार पर गुरिल्लों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 फरवरी 2014 को पूर्व गृहमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसबी स्वयंसेवकों को राज्यों के सहयोग से नौकरी, केंद्र सरकार से एकमुश्त मदद के निर्णय को लागू नहीं किया है। उन्होंने 18 मई को राज्य विधानसभा के विरोध सत्र के दौरान विधानसभा के घेराव का ऐलान किया।

प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, गोपाल राणा, खीम सिंह, दीवान राम, हरीश राम, दीवान सिंह, खड़क सिंह, श्याम जोशी, अर्जुन सिंह, ऊर्बा दत्त उपाध्याय, शेर सिंह, चंद्र सिंह, उम्मेद सिंह, त्रिलोक सिंह, लाल सिंह, दीपक सिंह, बहादुर सिंह, रमेश चंद्र, हरीश प्रसाद, यादव सिंह, पुष्पा देवी, रेखा आर्या, आनंदी महरा, शांति देवी, बचुली देवी, भवानी देवी, गीता बिष्ट, देवकी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें