फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर स्मृति दिवस पर गढ़वाली को किया याद

Thu, 23 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पेशावर स्मृति दिवस पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया गया और उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि चंद्र सिंह गढ़वाली ने आजादी के संग्राम में भाग लिया और जीवनभर बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल के हवलदार रहे चंद्र सिंह गढ़वाली ने सैन्य अधिकारियों के आदेश पर 23 अप्रैल 1930  को निहत्थे लोगों पर गोली चलाने से मना कर दिया। इस कारण उन्हें अंग्रेजों ने आजीवन कारावास की सजा के साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त करने के आदेश दिए थे।  वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने गढ़वाली के नाम पर योजनाएं तो शुरू की हैं पर उनके विचारों को महत्व नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। संगोष्ठी में आरडीएफ के जीवन चंद्र, उपपा जिला उपाध्यक्ष आनंदी मनराल, लीला आर्या, आनंदी वर्मा, मो. साकिब, रेखा धस्माना, अजय तिवारी, नरेंद्र जीना, भावना वर्मा, नरेंद्र जीना, शेखर जोशी, माधवी देवी, जानकी साह, ललित बिष्ट, विपिन चंद्र आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें