फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उप जिला अस्पताल चौखुटिया में नहीं पहुंचे दो विशेषज्ञ चिकित्सक, मरीज बैरंग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उप जिला अस्पताल चौखुटिया में रोस्टर के तहत रानीखेत से बाल रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को आना था, लेकिन विभागीय बैठक के चलते वह नहीं पहुंचे। इस कारण अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल उप जिला अस्पताल चौखुटिया में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। आपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के बाद आंदोलनकारियों के साथ हुई वार्ता में तय हुआ कि रोस्टर के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में सेवाएं देंगे। रोस्टर के अनुसार शनिवार को नागरिक अस्पताल रानीखेत से बाल रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ को उप जिला अस्पताल चौखुटिया में सेवाएं देनी थी, लेकिन दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं आए। इस कारण अस्पताल में जमणिया, नागाड़़, मेहलचौरा, ताल, छिताड़ आदि इलाकों से उपचार कराने पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई मरीज बिना उपचार कराए वापस लौटे, इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को निजी अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। इससे उनकी जेब ढीली हुई। उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अमित रतन सिंह ने बताया कि सीएमओ ने रानीखेत में विभागीय बैठक ली, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी भागीदारी की। इस कारण वह रोस्टर के अनुसार ड्यूटी में नहीं आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें