फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी के मामले में उतर प्रदेश के दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने गांजा तस्करी में दो लोगों को 10-10 साल की कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

19 दिसंबर 2019 को भतरौंजखान पुलिस मोहान के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच उन्हें रानीखेत की ओर वाहन आता दिखाई दिया। वाहन में मुकेश कुमार और इसरार उर्फ राज मंसूरी सवार थे। पुलिस ने जब उनसे वाहन के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वे कागजात नहीं दिखा सके। वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के छह कट्टों में 72 किलो 420 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। बाद में विवेचनाधिकारी ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए और प्रभावी पैरवी की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकेश कुमार निवासी ग्राम करौधी, पोस्ट खारी थाना हल्दौड़ जिला बिजनौर और इसरार उर्फ राज मंसूरी निवासी खारी, थाना हल्दौड़ बिजनौर को 10-10 वर्ष का कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें