फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में टनल निर्माण का रास्ता साफ

Thu, 07 Apr 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नगर में बढ़ते यातायात के चलते हो रही परेशानी से अब जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। लोनिवि द्वारा कराए गए सर्वे में विशेषज्ञों ने लोअर मालरोड से धारानौला के निकट सिकुड़ा बैंड तक प्रस्तावित करीब 1.20 किमी टनल निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। टनल निर्माण को लेकर काफी समय से असमंजस बना था, लेकिन अब सर्वेक्षण रिपोर्ट भूगर्भीय मानकों में उपयुक्त मिलने पर योजना में आने वाले खर्च का आगणन तैयार किया जा रहा है।

नगर में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। संकरी सड़कें होने से मालरोड, एलआर साह रोड, धारानौला आदि मार्गों पर दिनभर जाम लगता रहता है। यातायात व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस ने कई सड़कों पर वन-वे, नो-पार्किंग जोन चिन्हित किए हैं। सुगम यातायात के लिए लंबे समय से वैकल्पिक मार्ग के रूप में मालरोड से धारानौला सड़क तक टनल निर्माण की मांग की जा रही थी। छह महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा में टनल निर्माण कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके बाद लोनिवि प्रांतीय खंड ने सुरंग निर्माण की संभावना तलाशने के लिए विशेषज्ञों से सर्वे कराया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सीएस नेगी ने बताया कि विशेषज्ञों ने सुरंग बनाने को पांच स्थानों का सर्वेक्षण किया, लेकिन लोअर मालरोड पर रोडवेज वर्कशाप से शहर फाटक सड़क में सिकुड़ा बैंड तक के मार्ग को भूगर्भीय दृष्टि और अन्य मानकों में उत्तम पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरंग की अनुमानित लंबाई 1200 मीटर (1.20 किमी) होगी। ईई ने बताया कि सर्वेक्षण कंपनी योजना के निर्माण में आने वाली लागत की सर्वे कर रही है। विस्तृत आगणन तैयार होने पर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और  बजट मिलने पर काम शुरू कर दिया  जाएगा। प्रस्तावित सुरंग मार्ग के तैयार हो जाने पर नगर की सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। वहीं माल रोड स्थित स्टेशन से धारानौला तक करीब छह किमी की दूरी तय नहीं करनी होगी। साथ ही रागहीरों के लिए भी पैदल आवागमन सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें