फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग पर जाम से परेशानी

Fri, 28 Nov 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो-27एएलएम20पी- चांदीखेत बाजार में चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सहालग सीजन में चौखुटिया में जबरदस्त जाम लग रहा है। जाम के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। चौखुटिया में दोपहिया वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे यहां आए दिन जाम लगता है। दोपहिया चालक दुकानों के आगे भी वाहनों को पार्क कर देते है। इससे दुकान में आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है। ग्राहकों को वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चांदीखेत बाजार में चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे बाद जाम खुल पाया। जाम के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौखुटिया से रामनगर, गैरसैंण, हल्द्वानी, रानीखेत, मासी आदि स्थानों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। सहालग सीजन में बरात के वाहन भी सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं, जो जाम का कारण बन रहे हैं।
जाम के कारण स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें