फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में कारों के ऊपर गिरा पेड़

Wed, 22 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मालरोड स्थित नार्टन होटल परिसर में खड़ी तीन कारों पर चीड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। इनमें से एक नई ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि दो कारों को भी क्षति हुई है। गनीमत रहीं कि कार में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन



मालरोड-चौबटिया मोटर मार्ग के किनारे पर चीड़ का भारी भरकम पेड़ बुधवार की सुबह भरभराकर ठीक नीचे नार्टन होटल परिसर में जा गिरा। परिसर में उस वक्त होटल स्वामी राशिद खान की तीन आल्टो कारें खड़ी थीं, इनमें से एक ऑल्टो कार तीन माह पहले ही खरीदी थी। ऑल्टो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, साथ ही आसपास खड़ी दो अन्य कारों को भी नुकसान हुआ है।


लोगों का कहना था कि इस स्थान पर सुबह और शाम के वक्त बच्चे खेलते हैं। गनीमत रही घटना के वक्त वहां पर कोई नहीं था और ना ही कारों के भीतर कोई व्यक्ति था। नहीं तो बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

सभासद अचर्ना पाठक और पूर्व सभासद उमेश पाठक ने कहा कि सूखे पेड़ों के निस्ताकरण को लेकर कई बार विभागों में पत्र भेजे गए, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें